Thursday, June 16, 2011

कामना

शारदे वर दे, कर कल्याण,

देश जाति धर्म हित सेवा,

कर दे जीवन दान,

शारदे वर दे, कर कल्याण,

तिमिर निशा में दीप जला कर,

पथगामी बन राह दिखावे,

निर्बल मन को सबल बनाकर,

भर दे जीवन प्राण,

शारदे वर दे, कर कल्याण,

अत्याचार अधर्म नाश कर,

सत्यमेव जय पाठ पढावे,

वाणी के निज सप्तम स्वर से,

गावे जनहित गान,

शारदे वर दे, कर कल्याण,

बैर-फूट की आग बुझाकर,

बिछुड़े जन को गले लगावे,

निभृत नींद से जगा-जगाकर,

सज दे नया विधान,

शारदे वर दे, कर कल्याण,

No comments:

Post a Comment